छत्तीसगढ़

मस्तूरी थाने में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूध्द हुई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही दो आरोपी गिरफ्तार…..

मस्तूरी : मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम हरदी मे आरोपी राजेन्द्र घृतलहरे एवं श्रीराम घृतलहरे अपने घर व बाड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब विक्री करने हेतु छिपा कर रखे हुए है सूचना पर तत्काल मुखबीर के बताये गये स्थान में जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । आरोपी राजेन्द्र घृतलहरे पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 42 साल साकिन हरदी चौकी मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छग के कब्जे से 20-20 लीटर वाली तीन प्लास्टिक के डिब्बा में भरा 60 लीटर महुआ शराब कीमती 12000रू, व आरोपी श्रीराम घृतलहरे पिता मलखम उम्र 45 साल साकिन हरदी चौकी मल्ल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छग के कब्जे से 15-15 लीटर वाली प्लास्टिक के डिब्बा में कुल 55 लीटर कीमती 11000रू रूपये कुल 115 लीटर महुआ शराब कीमती 23000 रू को आरोपीयों के कब्जे से विधिवत जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को दिनाँक 20.04.2024 को गिरफ्तार कर दोनों को माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही मल्हार चौकी व थाना मस्तूरी की सयुक्त टीम द्वारा की गई।

नाम आरोपी ०१. राजेन्द्र घृतलहरे पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 42 साल साकिन हरदी चौकी मल्हार, थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छग

02. श्रीराम घृतलहरे पिता मलखम उम्र 45 साल साकिन हरदी चौकी मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छग

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!