बिलासपुर : मुखबीर के माध्यम से जानकारी मिला की भारतीय नगर मुक्तिधाम के पास पीले रंग के ब्रेजा कार क्रमांक CG 04 MS 2350 में कुछ संदिग्ध लडके बैठे हुए हैं, जो बडी मात्रा में गांजा लेकर आये हैं, ग्राहक की तलास कर रहे हैं। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को बताकर थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू की टीम द्वारा भारती नगर मुक्तिधाम के पास घेरा बंदी कर पीले रंग के ब्रेजा कार CG 04 MS 2350 को पकडा गया। कार में आरोपीगण गोलू खटिक निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला, अभिषेक खटिक निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला, सुन्दर तेवर निवासी जूना बिलासपुर एवं डेविड डिसूजा निवासी राजीव गांधी चैक कुम्हारपारा के बैठे हुए मिले, जिनसे पुछताछ करने पर गुमराह करने लगे। कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 03 बडे ब्रीफकेस एवं 02 प्लास्टिक बोरी के भीतर छिपाकर रखा गया गांजा जो 01 किलो एवं 02 किलो साईज के प्लास्टिक के पैकेटो में पैक किया हुआ था बरामद हुआ जिसका कुल वजन 45 किलो ग्राम है। बरामद गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य 4 लाख 50 हजार रूपये है। आरोपीगण के विरूद्व नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। पुछताछ पर आरोपीगण द्वारा बलांगीर उडीसा से गांजा खरीदकर लाना बताया गया है। आरोपीगण का बलांगीर उडीसा के संपर्क सुत्रों की जांच की जा रही है। जांच बाद अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया जावेगा।
नाम आरोपी –
01.गोलू पिता तुलसीराम खटिक उम्र 28 वर्ष निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर।
02. अभिषेक खटिक पिता राजू खटिक उम्र 28 वर्ष निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर।
03. सुन्दर तेवर पिता अभिचंद्रन तेवर उम्र 29 वर्ष निवासी पचरीघाट जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर।
04. डेविड डिसुजा पिता अश्वनी डिसुजा उम्र 19 वर्ष निवासी धौराभाठा करगी रोड़ कोटा वर्तमान निवास राजीव गांधी चैक कुम्हारपारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर।




















