छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : मौसम में बड़ा बदलाव, छाए रहेंगे बादल, 3 दिन तक 5 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि की संभावना, जानें IMD ताजा पूर्वानुमान..

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 24 और 25 फरवरी को प्रदेश के बस्तर संभाग, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। 26 फरवरी को प्रदेशभर के कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : एक साथ तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से छत्तीसगढ़ के मौसम में फिर से बदलाव आ गया है। वातावरण में नमी आने से अगले तीन दिनों तक कई जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम से हल्की बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने 24 से 26 फरवरी के बीच सरगुजा और बस्तर समेत प्रदेश के कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। इन तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी लेकिन अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।

24 से 26 फरवरी के बीच बारिश के संकेत

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, 24 और 25 फरवरी को प्रदेश के बस्तर संभाग, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है।वही 26 फरवरी को प्रदेशभर के कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 27 जनवरी के बाद फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के रूप में मौजूद द्रोणिका के असर से सरगुजा इलाके में हल्की बारिश जैसी स्थिति बनेगी।इस दौरान प्रदेश के उत्तरी और मध्य भागों में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में बढ़ने की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ के मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर समुद्र टल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है, जिसके प्रभाव से शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना से तमिलनाडु के बीच द्रोणिका बनी हुई है. इसके प्रभाव से हवा की दिशा बदलने की वजह से बस्तर में हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है।

25 और 26 फरवरी, 2024 को तेलंगाना में; 26 को मध्य महाराष्ट्र में तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ; 2527 फरवरी के दौरान मराठवाड़ा में और 26 और 27 फरवरी को मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड में और 26 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि होने की संभावना है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!