बलौदाबाजार,19 अक्टूबर 2020 / कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने लवन स्थित इण्डेन ग्रामीण वितरक गैस एजेन्सी में छापेमार कार्रवाई की। कार्यालय एवं गोडाउन के आकस्मिक निरीक्षण में गैस सिलेण्डर एवं रेगुलेटर के वितरण एवं स्टाॅक में भारी गड़बड़ियां पाई गई। टीम ने प्रतिवेदन तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के लिये रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेज दी है। उल्लेखनीय है कि जिले में गैस सिलेण्डरों की अवैध बिक्री,परिवहन एवं भण्डारण की शिकायत जिला प्रशासन को मिल रही है। कलेक्टर ने शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई के निर्देश खाद्य विभाग को दिये है। इस सिलसिले में खाद्य अधिकारी श्री चित्रकांत धु्रव के नेतृत्व में खाद्य अधिकारियों की टीम ने लवन के इण्डेन गैस एजेन्सी में गत दिवस दबिश दी। उपभोक्ताओं और एजेन्सी के कर्मचारियों की मौजूदगी में विस्तृत जांच की गई। जांच में 239 नग सिलेण्डर के वितरण में अनियमितता पाई गई। इनमें भरे हुये सिलेण्डर 188एवं खाली सिलेण्डर में 51 का अंतर पाया गया। इसमें 14.2 किलोग्राम, 19 किलोग्राम एवं 5 किलोग्राम के सिलेण्डर शामिल हैं। इसी प्रकार रेगुलेटर भी 57 नग कम पाये गये। जांच के दौरान स्टाॅक एवं मूल्य सूची प्रदर्शित होना भी नहीं पाया गया। रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। तदनुसार आगे नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जायेगी।
Related Articles
सरगुजा में दोहरा हत्याकांड: कलयुगी बेटे ने टांगी से काटकर की माता-पिता की हत्या, प्लास्टिक बोरे में लाशें बांधकर हुआ था फरार, आरोपी गिरफ्तार
मस्तूरी : ग्राम रलिया में आवारा पशुओ को लेकर हुए विवाद में ग्राम लिमतरा के 4 ग्रामीणों पर लाठी डंडे एवं मुक्के से हुए प्राणघातक हमले में 7 आरोपियों की गिरफ़्तारी…
सेंदरी-मोपका एवं बैमा-नगोई बाईपास मार्ग में 4 अलग-अलग राहगीरों से चाकू व बेल्ट से मारपीट कर लूटपाट करने वाले गिरोह का सरकंडा पुलिस ने किया पर्दाफाश
बरमकेला : पत्नी और ससुर को बदनाम करने के लिए पत्नी के अश्लील फोटो/पाम्प्लेट फेंकने वाला आरोपी पति रायपुर से गिरफ्तार..
नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने, फर्जी दस्तावेजों से प्रसव कराने एवं नवजात शिशु की बिक्री के मामले में अन्य 2 आरोपी गिरफ्तार
भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज पर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजकर ₹10,000 की अवैध वसूली का प्रयास, तकनीकी जांच से आरोपी गिरफ्तार..













