छत्तीसगढ़राजनीति

मरवाही उपचुनाव के नामंकन रैली एवँ आमसभा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर संघठन की तैयारी जोरों शोरो पर – अटल श्रीवास्तव

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

मरवाही :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवँ पेंड्रा,मरवाही,गौरेला के संघठन प्रभारी अटल श्रीवास्तव ने बताया की,मरवाही उपचुनाव के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्यासी डॉ के.के धुर्व के नामांकन रैली में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,रैली के पश्चात पेंड्रा रोड स्थित केशव कुंज में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आमसभा होगी,,रैली एवँ आमसभा में प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसियों का जमवाड़ा रहेगा ।

गौरेला,पेंड्रा वासियो के बहुप्रतीक्षित मांग पेंड्रा को जिला बनाने की मांग को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार बनते ही पूरा किया,जिससे पूरा पेंड्रा,गौरेला वासी प्रशन्न है और अपने नेता को मरवाही सीट कांग्रेस की झोली में डालकर उनका सम्मान करेंगे,,,

साथ ही आज गौरेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यलय का उद्धाटन प्रभारी मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल एवँ संग़ठन प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव के द्वारा किया गया,, ।।

आज भाजपा के अर्चना पोत्रे, ध्यान सिंह पोत्रे, एवँ श्याम कंवर ने प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल एवँ संग़ठन प्रभारी श्री अटल श्रीवास्तव के समक्ष,कांग्रेस के रीति नीति पर विश्वास करते हए कांग्रेस प्रवेश किया,,।।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!