छत्तीसगढ़

पचपेड़ी पुलिस की कार्यवाही, 24 घंटों के भीतर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद..

पचपेड़ी : प्रार्थी अमीदचंद लहरे पिता भैरव प्रसाद उम्र 47 साल साकिन गोडाडीह का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23-24 01.23 के शाम 07:00 बजे से सुबह 07:00 बजे के मध्य इसके मुर्गा दुकान के दरवाजा का ताला तोड़कर मुर्गा दुकान के अंदर जाकर 08 नग बायलर मुर्गा, एक नग खाली गैस सिलेण्डर, टुल्लू पप जुमला किमती करीब 5000 रू को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर सदेही के सकूनत पर दबिश देकर सदेही रामकुमार केवट दुर्याधन केवट से बारिकी से पूछताछ किया जो दिनाक घटना समय को अपना-अपना जुर्म स्वीकार किये जो आरोपियों का मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने-अपने कथन में प्रार्थी अमीदचंद लहरे के मुर्गा दुकान से 08 नग मुर्गा 01 नग पुराना टुल्लू पप एक खाली गैस सिलेण्डर चोरी करना एवं चोरी के मुर्गा को पकाकर खा जाना एवं टुल्लू पप व गैस सिलेण्डर को छिपाकर रखना बताये आरोपियों के निशानदेही पर दुल्लू पप एक खाली गैस सिलेण्डर को बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपियों को आज दिनांक 26.01.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी / 1 रामकुमार केवट पिता विदेशी राम केवट उम्र 23 साल साकिन गोडाडीह थाना पचपेडी जिला बिलासपुर 2 दुर्योधन केवट पिता मंगलू राम केवट उम्र 21 साल साकिन गोडाडीह थाना पचपेडी जिला बिलासपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!