छत्तीसगढ़

गरियाबंद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के सामन से भरे ट्रक एवं पिकअप को किया गया जप्त…

गरियाबंद : मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 130सी का है जहां आज दिनाँक 24.01.2023 को सिटी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा औचक वाहन चेकिंग के दौरान दो अलग अलग ट्रक एवम पिक अप में भरे चोरी के सामान को जप्त किया गया है।

सिटी कोतवाली गरियाबंद के द्वारा औचक वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक CG 23-1980 तथा टाटा एस क्रमांक CG 19-BN-153 संदेह होने पर चेक किया गया। उक्त दोनों वाहनों में चोरी के कबाड़ सामान मिला। जिसके संबंध में दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया गया । वाहन चालकों के द्वारा कोई दस्तावेज नही होना लेख कर देने पर धारा 41(1-4) जा०फौ० व 379 भादवि के तहत इस्तगासा तैयार कर उक्त दोनों वाहनों को चुराई हुई सामग्रियों के साथ जप्त कर आरोपी जशवंत सिंह बाल्मीकि तथा राजेश भठ्ठ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायीक रिमांड में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी :- 01- जशवंत सिंह बाल्मीकि पिता गयाराम उम्र 45 साल निवासी ग्राम व थाना मैनपुर जिला गरियाबंद। 02- राजेश भठ्ठ पिता भुवन चंद्र उम्र 34 साल निवासी ग्राम मज़रकट्टा थाना व जिला गरियाबंद।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!