छत्तीसगढ़

बच्चा चोरी को लेकर फर्जी पोस्टर जारी, पुलिस ने कहा होगी सख्त कार्रवाई

पिछले कुछ समय से इस तरह की अफ़वाह फैल रही है कि छत्तीसगढ़ में बच्चा चोर गिरोह घूम रहा है जिसको लेकर कुछ पॉम्पलेट भी व्हाट्सअप ग्रुप में सर्कुलेट हो रहे है जिससे पुलिस द्वारा जारी करना बताया जा रहा है जबकि ऐसा नही है।

ऐसा कोई गिरोह प्रदेश में सक्रिय होने की जानकारी नहीं है।बहुत से जिलो में त्योहारों के कारण अलग अलग राज्यो से भिखारी आकर घूम रहे है जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चा चोर समझकर मार पीट की घटनायें भी हो रही है । अतः इस तरह के अफ़वाहो पर पर भरोसा ना करें। यदि कहीं किसी नागरिक को किसी पर संदेह होता है तो किसी प्रकार की मारपीट ना करें बल्कि पुलिस को खबर करें, जिसकी जाँच तत्काल की जाएगी।

फर्जी पोस्टर

राजधानी समेत प्रदेशभर में बच्चा चोर गैंग के घूमने की अफवाह फैल रही है। आम लोगों से आग्रह है कि वे बच्चा चोरी के शक में किसी के साथ मारपीट न करें। संदिग्ध व्यक्ति के मिलने पर नजदीकी थाने में जानकारी दें। –प्रशांत अग्रवाल, एसएसपी, रायपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!