छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : जाते जाते मानसून फिर मेहरबान, आज मध्य छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार…

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी मध्य छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार है। इसके साथ ही प्रदेश भर में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

रायपुर। मानसून के जाते-जाते एक बार फिर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बादल छाए रहने व वर्षा के चलते मौसम में ठंडकता बढ़ गई है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहने की संभावना है। मंगलवार शाम से रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जमकर वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी मध्य छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार है। इसके साथ ही प्रदेश भर में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश का मौसम सामान्य रहा। बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। देर शाम रायपुर सहित कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया और जमकर वर्षा हुई। लगातार वर्षा के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया।

रायपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेशभर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में मानसून गतिविधि फिर से सक्रिय हो गई है। इसके प्रभाव से ही बीते कुछ दिनों से वर्षा हो रही है। बुधवार को भी प्रदेशभर में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ में तो भारी वर्षा की संभावना है।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा कोंटा-ओड़गी-गरियाबंद में सात सेमी, करतला-सुकमा-प्रतापपुर-छूरा में पांच सेमी वर्षा हुई है। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेशभर में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है।

High Resolution Satellite Images of India for 21 September 2022, 07:55

बिलासपुर। मानसून की विदाई का सिलसिला राजस्थान से शुरू हो गया है। इसके कारण मौसम में अब बदलाव नजर आने लगा है। प्रदेश में मानसून की विदाई सितंबर में नहीं होगी, यह तय है। एक कम दबाव का क्षेत्र अभी बना हुआ है। इसके प्रभाव से मंगलवार शाम अचानक बादलों का झुंड आ धमका। तेज वर्षा के बीच शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया।

मंगलवार को शहर में तीन बार मौसम बदला। सुबह ठंडी हवाएं चलीं। काली घटनाएं आ गईं। दिन चढ़ने के साथ दोपहर को धूप तेज हो गई। फिर शाम ढलते ही आसमान काले रंग में पट गया। इसके बाद झमाझम वर्षा होने लगी। हालांकि खंड वर्षा जैसी स्थिति निर्मित हुई। कोनी सहित शहर में 20 मिनट तक पानी गिरा।

राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे क्षेत्र से मंगलवार से शुरू हो गई है। विदाई की रेखा खाजूवाला, बीकानेर, जोधपुर और नलिया है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर तटीय ओडिसा-तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है। प्रदेश में पांच एवं 10 अक्टूबर तक विदाई संभवित है।

चक्रीय चक्रवात व द्रोणिका सक्रिय एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। एक द्रोणिका निम्न दाब के क्षेत्र से दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक, 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से अभी आने वाले एक-दो दिनों में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

आज भारी वर्षा की चेतावनी जारी राजस्व विभाग के अपर सचिव उमेश पटेल द्वारा लोगों के मोबाइल पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसमें अगले 24 घंटों के भीतर बिलासपुर, मुंगेली व कबीरधाम जिले के लोगों को सतर्क किया गया है। 21 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। गरज चमक के साथ वज्रपात होगी। भारी वर्षा का क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ होगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 30.4 25

पेंड्रारोड 29 21

अंबिकापुर 28 21.7

माना 30.4 22

जगदलपुर 25.8 21.1

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!