छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका सक्रिय, आसमान में लगातार मंडरा रहे बादल, आज व कल मौसम इसी तरह बना रहेगा..

मौसम अपडेट : बिलासपुर। न्यायधानी में एक बार फिर मौसम बदला हुआ है। सुबह धूप खिलने के बाद अब अचानक आसमान में चारों और बादल आ गए हैं। मानसून द्रोणिका के सक्रिय होने के कारण अचानक आए इस बादल से आज वर्षा की भी संभावना बनी हुई है। फिलहाल वातावरण में हल्की गर्मी और उमस भी महसूस हो रही है।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ एचपी चंद्रा के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके उत्तर- पश्चिम दिशा में उड़ीसा तट की ओर बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में और ज्यादा प्रबल होने की संभावना है।

मानसून द्रोणिका भटिंडा, देल्ही, हरदोई, वाराणसी, रांची, बालासोर, और उसके बाद पूर्व की ओर निम्न दाब के क्षेत्र तक स्थित है। प्रदेश में 20 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

विदाई की और मानसून

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में मानसून विदाई की ओर है। ऐसा माना जा रहा है कि अगले तीन से चार दिनों में वहां से मानसून विदा हो जाएगा। वही इसके बाद छत्तीसगढ़ में भी विदाई की प्रक्रिया शुरू होगी। राजस्थान में यदि तय समय में मानसून विदा होता है तो मान लिया जाए कि छत्तीसगढ़ में अगले एक पखवाड़े के भीतर यहां से भी मानसून की विदाई संभव है। फिलहाल छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका सक्रिय है किसी भी परिस्थिति में सितंबर में विदाई असंभव है। यही कारण है कि मौसम विज्ञानी भी अब मानसून गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। बिलासपुर में आज शाम या देर रात तक वर्षा होने की संभावना भी बनी हुई है। आज व कल मौसम इसी तरह बना रहेगा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!