छत्तीसगढ़

बुलेट से ओडिशा से तस्करी कर छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तरप्रदेश मिर्जापुर लेकर जा रहे थे गांजा 02 आरोपियों को तपकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार..

जशपुर : दिनांक 17.09.2022 की रात्रि को मुखबिर से थाना तपकरा को सूचना मिली कि तपकरा के रास्ते काला रंग की मोटरसाइकिल रॉयल इनफील्ड में दो व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर उड़ीसा राज्य की ओर जा रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना तपकरा पुलिस टीम के द्वारा मेन रोड में रेड कार्यवाही के लिए नाकाबंदी किया गया एवं उसी दौरान दो युवक एक सोल्ड मोटरसाइकिल में तेज़ गति से आए

पुलिस द्वाराउन्हें रोककर मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन में रखे बैग की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 21 किलो 55 ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर जप्त कर तस्करी करने वाले आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया, साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जप्त किया गया। उक्त आरोपियों का कृत्य धारा 20(B) NDPs act का पाए जाने पर

आरोपीगण- (1) सर्जन सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी सेमरी लालगंज जिला मिर्जापुर, (2) शिशु सिंह उम्र 23 वर्ष सा. गौरा जिला मिर्जापुर को दिनांक 18.09.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!