छत्तीसगढ़

मुंगेली : नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर, अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

मुंगेली : चौकी खुड़िया में प्रार्थी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की शंका की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 122/2021 धारा 363 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया एवं पता तलाश शुरू किया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना एवं साईबर सेल के विश्लेषण से नाबालिक अपहृता एवं आरोपी राजकुमार शाक्य ग्राम गुढाना, तहसील दातागंज, जिला बदायूं (उत्तरप्रदेश) में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर जाकर दबिश देकर नाबालिक अपहृता को आरोपी राजकुमार शाक्य के कब्जे से बरामद किया गया एवं आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया एवं मामले में धारा 366, 376 भा.द.वि. 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!