छत्तीसगढ़

बिलासपुर : ग्राम सेन्दरी मोड़ के पास कोयला लोड ट्रेलर और बस में टक्कर, ट्रेलर चालक की मौत…

बिलासपुर : दिनांक- 10/09/2022 को रात्रि करीबन 02:30 बजे ग्राम सेन्दरी मोड़ के पास, मेन रोड़ में कोयला से भरे हुए ट्रेलर एवं यात्री सवारी बस की एक्सीडेंट होने की सूचना मिलने पर तत्काल कोनी थाना स्टाफ एवं हाईवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंचा, जो मौके पर देखे कि ट्रेलर क्रमांक – CG10R 2135 घटनास्थल पर पलटा हुआ पड़ा था तथा बस क्रमांक – UP63BT 0051 घटनास्थल के पास खड़ा था तथा ट्रेलर क्रमांक-CG10R 2135 के चालक मुकेश सिंह पिता स्व. राजेश्वर सिंह, उम्र 27 वर्ष, सा. ग्राम करहरी, थाना माली, जिला औरंगाबाद बिहार की मौके पर ही ट्रेलर पलटने से मृत्यु हो चुकी थी।

आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर बताये कि रात्रि करीबन 02:24 बजे दीपका की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक – CG10R 2135 एवं बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रही बस क्रमांक—UP63BT 0051 के चालकों द्वारा अपने-अपने वाहनों को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर ग्राम सेन्दरी मोड़ के पास आमने-सामने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे ट्रेलर क्रमांक – CG10R 2135 पलट गया, साथ ही बस क्रमांक – UP63BT 0051 में सवार तीन यात्रियों चोट आने से तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिम्स भेजकर भर्ती कराया गया है, जो उपचारत् है। मृतक ट्रेलर चालक मुकेश सिंह का मर्ग इंटीमेशन लेकर घटना की जांच की जा रही है ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!