छत्तीसगढ़

रायपुर : हीरोईन चिटटा बिक्री करने वाले दो आरोपीयो को किया गिरफतार आरोपी पंजाब का रहने वाला जो पंजाब से मादक पदार्थ हीरोईन चिटटा लाकर करता था बिक्री..

रायपुर : दिनांक 08.09.22 को सूचना प्राप्त हुआ क‍ि सरोना रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज के नीचे टाटीबंध में दो सदेही जो मोटर सायकल स्पेलण्डर क्रमाक सीजी04-एम- 7239 मे घुम रहे जो अपने पास भारी मात्रा मे मादक पदार्थ हीरोईन चिटटा रखे हुये एंव बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहे है उक्त सूचना पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन मे श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम रायपुर श्री देवचरण पटेल एंव , नगर पुलिस अधीक्षक महोदया आजाद चौक श्रीमति रत्‍ना सिंह के मार्गदर्शन पर थाना आमानाका प्रभारी श्री एस आर सोनी द्धारा टीम गठित करते हुये मौका पहुंच कर घेराबंदी कर बताये गये दो व्यक्तियो को मोटर सायकल के साथ पकडा गया जिनकी तलाशी लेने पर *मादक पदार्थ हीरोईन (चिटटा) कुल वजनी 35 ग्राम कीमती करीबन 1,75,000/- रूपये (एक लाख पचहत्तर हजार रूप्ये) व मो०सा० स्प्लेण्डर काले रंग का क० सीजी 04 एम 7239 कीमती 50 ,000रूपये दो नग मोबाइल फोन कीमती 35,000 जुमला कीमती 2,60,000/रूपये* को जप्त किया गया एंव आरोपीयो के विरूद्ध थाना आमानाका मे *अपराध क्रमाक 334/22 धारा 21 (बी) एनडीपीएस एक्ट* कायम कर न्‍यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

गिरफतार आरोपी :-

1. रेशम सिंह पिता गोबिन्दर सिंह उम्र 39 वर्ष पता गुरुद्वारे के पिछे ग्राम एकलगङडा थाना व जिला तरन तारन पंजाब।

2. जजबीर सिंह पिता रंजीत सिंह उम्र 35 वर्ष पता भारत माता स्कूल के पिछे जनता कालोनी टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर मूल सी-452 मामा ग्राउण्ड* टाटीबंध थाना आमनाका रायपुर

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!