छत्तीसगढ़

बिलासपुर : मकान बिक्री के नाम से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुर : प्रार्थी संतोष निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराया की रॉबर्ट “डी” मॉन्टी उम्र 35 वर्ष पिता स्व0 फ्रांसीस “डी” मॉन्टी निवासी चंदन आवास राजकिषोर नगर जिला बिलासपुर छ0ग0 जो कि अपना मकान चंदन आवास फेस 1 में भुखण्ड क्र0 287 निर्मित मकान जो कि प्रार्थी से बिक्री नामा किया था जिसकी बिक्री कि राषि टोटल 800000/- रू0 में से अग्रिम राषि 300000/रू० आरोपी के खाते में आर टी जी एस किया एवं निकट भविष्य में रजिस्ट्री करना तय हुआ था किंतु विक्रेता के द्वारा धोखाधडी कर प्रार्थी को सूचीत किये बिना किसी अन्य व्यक्ति को उस मकान को ज्यादा राशि में बिक्री कर दिया है।

रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में उक्त अपराध धारा कायम कर विवेचना में लिया गया उक्त आरोपी घटना दिनांक से फरार था प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान उप पुलिस महा निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशन एवं श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र कुमार जायसवाल व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा से विशेष टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश कर वैसलीनगर भिलाई से आरोपी के वर्तमान निवास पर दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!