छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बिलासपुर में बदल सकता है आज से मौसम, तेज वर्षा की बनी हुई है संभावना…

बिलासपुर में मौसम का मिजाज सोमवार सुबह से बदला हुआ है। ठंडी हवाएं चल रही है। तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो पांच व छह सितंबर को फिर तेज वर्षा की संभावना बनी हुई है। गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी हो सकती है साथ ही एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने की प्रबल संभावना है।

न्यायधानी में रविवार दोपहर को झमाझम वर्षा के बाद दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। जिसके बाद सोमवार सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है। हल्की से मध्यम वर्षा की भी संभावना है। मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर भटिंडा, रोहतक, शाहजहांपुर से होकर गुजर रही है तथा पूर्वी छोर हिमालय की तराई में बना हुआ है।

एक उत्तर-दक्षिण द्रोणीका दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से कोमोरिन क्षेत्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में पांच सितंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी हो सकती है साथ ही एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आठ सितंबर तक वर्षा की संभावना बनी हुई। 11 सितंबर को भारी वर्षा भी हो सकती है। दरसल समुद्र की सतह से डेढ़ किलोमीटर उंचाई तक हवा इकट्ठा हुई है जिसके कारण वर्षा हुई। हालांकी वहां से विपरित दिशा में घूमते हुए हवा बाहर निकल गई। छह सितंबर तक तेज वर्षा का अनुमान है। इसमें छत्तीसगढ़ के कुछ इलाके आ सकते हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान/शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 29.4 25 पेंड्रारोड 27.2 21 अंबिकापुर 29.3 22.8 माना 28 23.7 जगदलपुर 32.2 23

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!