छत्तीसगढ़

जशपुर : मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : प्रार्थी विवेक कुमार भगत निवासी कचहरी पारा जशपुर ने दिनांक 03.09.2022 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह उक्त दिनांक के दोपहर लगभग 12 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 14 MQ 2462 को लॉक करके घर के बाहर खड़ा किया था, कुछ देर बाद घर से वापस निकला तो देखा कि उसका मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया है। प्रार्थी अपना मोटरसाइकिल का आसपास पता तलाश किया, कोई पता नहीं चला, रिपोर्ट करने पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना सिटी कोतवाली जशपुर को मुखबिर से सूचना मिला की दो व्यक्ति शहर के नजदीक गिरांग जंगल में मोटरसाइकिल को छुपाने का प्रयास कर रहे हैं इस सूचना पर तत्काल थाना से पुलिस टीम मौके पर जाकर दबिश देकर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल छुपा रहे आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त मोटरसाइकिल को प्रार्थी के निवास के पास से चोरी करना बताया। *आरोपीगण 1- रियाज अंसारी उम्र 26 साल निवासी जोरी जिला लोहरदगा एवं 2-प्रदीप कुमार महतो उम्र 20 साल निवासी नंदतिलो थाना कुडू जिला लोहरदगा* को दिनांक 04.09.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!