छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा : बहु को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाली सास गिरफ्तार, प्रेम विवाह करने की बात को लेकर आये दिन मृतिका को करती थी प्रताड़ित..

जांजगीर चांपा : थाना हसीद के मर्ग क्रमांक 47/22 धारा 174 जा.फौ. की जांच में पाया गया कि मृतिका प्रीति साहू की सास बूंदबाई साहू मृतिका को प्रेम विवाह की हो कहकर पसंद नहीं करती थी और प्रताड़ित करती थी जिस कारण से दोनों में वाद विवाद होते रहता था । इसी बात से परेशान होेकर प्रीति साहू ने दिनांक 28.07.22 को स्वयं के उपर मिट्टी तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

जिस पर प्रकरण में बुुंदबाई साहू के विरूद्ध धारा 306 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध थाना हसौद में अपराध क्रमांक 135/22 धारा 306 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की आरोपी सास बुंदबाई साहू उम्र 65 वर्ष निवासी परसदा को दिनांक 03.09.22 को गिर कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!