छत्तीसगढ़

रायपुर : नाबालिक से अनाचार का मामला, अपराधी चंद घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे….

रायपुर : दिनॉंक 02.09.2022 को दोहपर दो बजे के आस-पास उरला क्षेत्र में घर पर अकेली लड़की पा कर मोहल्ले के ही मुन्ना यादव नामक 25 वर्षीय लड़के के द्वारा स्कूली छात्रा के साथ अनाचार किया गया था। इस घटना के विषय में लड़की ने अपने माता पिता को बताया। पुलिस में उसकी शिकायत किये जाने पर उरला थाने में अपराध क्र. 421/22 धारा 376 भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत् मामला दर्ज कर तत्काल आरोपी के घरपकड़ हेतु टीम रवाना की गई।

आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसे काफी प्रयास के बाद चंद घंटोे में पकड़ने में उरला पुलिस सफल रही। पीड़िता के अनुसार जब भी वह अकेले रोड पर आना-जाना करती थी तो आरोपी उसे तंग किया करता था। कल मॉ पिता जी के काम पर चले जाने पर घर में जबरन घुस कर उसके साथ अनाचार किया था। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनॉंक 03.09.2022 को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी व पताः-

01.मुन्ना यादव पिता हरेराम यादव उम्र 25 साल निवासी जागृति नगर वार्ड नं. 23 बीरगांव रायपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!