छत्तीसगढ़

बिलासपुर : 33 नग कोडिन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप व 100 नग प्रतिबंधित नाइट्रोमैक टेबलेट के साथ आरोपी महिला गिरफ्तार..

बिलासपुर : दिनांक 17/07/2022 के जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि बुधवारी बाजार के पास तोरवा में एक महिला अवैध रूप से अपने कब्जे में नशीली दवाई बिक्री करने हेतू रखी है कि सूचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर बुधवारी बाजार के पास तोरवा बिलासपुर में घेराबंदी कर एक महिला को पकड़ा गया जिसका नाम व पता पूछने पर अपना नाम अंजूम बेगम पति शेख रशीद उम्र 46 साल पता चुचुहियापारा थाना सिरगिटटी हा०म० बुधवारी बाजार चाय ठेला तोरवा थाना तोरवा बिलासपुर का होना बताई जिसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपियां अंजूम बेगम के कब्जे से 33 नग कोडिन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप व 100 नग प्रतिबंधित नाइट्रोमैक टेबलेट को विधिवत जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है । सम्पूर्ण कार्यवाही में- थाना प्रभारी उप निरीक्षक फैजूल होदा शाह, उप निरी0 सी एस नेताम, म0प्र0आर0 125 बिमला मनहर, आर0 कमलेश शर्मा, 110 का सराहनीय योगदान रहा ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!