रायपुर : प्रार्थी आशीष कृष्णानी ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 94 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट देवेंद्र नगर थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 322/24 धारा 318(4), 3(5) पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई। विवेचना क्रम में अपराध में शामिल अब्दुल रहमान मुल्ला पिता अब्दुल रशिद उम्र 42 वर्ष पता काशीपुर साउथ 24 परगना वेस्ट बंगाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 12वीं तक पढ़ाई किया है तथा ठेकेदारी का कार्य करता है, आरोपी ने भाई-भाई इंटरप्राइजेस के नाम से फर्जी फर्म बनाकर बैंक अकाउंट खोला है। उक्त प्रकरण में अब तक 24 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया है। आरोपी के विरुद्ध 5 अलग-अलग राज्यों में रिपोर्ट दर्ज है।
Related Articles
महतारी वंदन योजना: 25 अगस्त को जारी होगी 31वीं किस्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बहनों को देंगे रक्षाबंधन का विशेष उपहार..
रक्षाबंधन से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन: बाजारों में भीड़ उमड़ने से पहले चोरी करने वाला गिरोह दबोचा, महिलाओं के सोने के आभूषण बरामद!
गरियाबंद : 7 लाख 72 हजार के अवैध गांजा के साथ दो महाराष्ट्र के तस्कर को मोटर सायकल में परिवहन करते किया गया गिरफ्तार..
















