छत्तीसगढ़

शिवरीनारायण : चाईल्ड पोर्नग्राफी वीडियों अपलोड करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार….

शिवरीनारायण : सीसीपीडब्ल्यूसी योजनांतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी नई दिल्ली द्वारा सायबर सेल पोर्टल के माध्यम से प्रेषित सायबर टिप लाईन सीडी में विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चो से संबंधित किये जा रहे अपराधों की जांच कार्यवाही हेतु एनसीआरबी नई दिल्ली सायबर टिप लाईन रिपोर्ट के संबंध में पत्र प्राप्त होने पर संजीव चौहान उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम घट मड़वा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ द्वारा अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से चाईल्ड पोर्नग्राफी विडियों अपलोड करना पाया गया।

तत्संबंध में आरोपी भारती चौहान के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 245/22 धारा 67 बी आई टी के पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी संजीव चौहान उम्र 45 वर्ष निवासी घटमड़वा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ को पुलिस हिरासत मेें लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने व आरोपी के विरुध्द अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को दिनांक 27.09.22 न्यायालय पेश किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरी रविन्द्र अनन्त,प्रधान आरक्षक रुद्र कश्यप,किशोर दीवान का सराहनीय योगदान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!