छत्तीसगढ़

हत्या के आरोपी को पचपेड़ी पुलिस द्वारा घटना के चंद घंटों में ही किया गया गिरफ्तार, आपसी वाद विवाद बना हत्या का कारण…

पचपेड़ी : दिनांक 18 नवंबर 2022 को दोपहर में डायल 112 के माध्यम से सूचना मिला की ग्राम लोढ़ाबोर गौठान जंगल के पास एक व्यक्ति का शव मिला है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से मारने का चोट का निशान दिखाई दे रहा है सूचना पर उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर हमराह स्टाफ के घटनास्थल पहुंच जानकारी लिया गया प्रार्थी गुलशन केवट पिता इतवारी केवट उम्र 24 वर्ष निवासी चिल्हाटी थाना पचपेड़ी के द्वारा मौके पर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का छोटा भाई किशन केवट घर आकर प्रार्थी को बताया कि उसका फूफा सनी केवट के लाश लोढाबोर गौठान के आगे जंगल में पड़ा है जिसके गला सिर में गहरा चोट का निशान दिखाई दे रहा है जो घटना स्थल पर मृत अवस्था में पड़ा है किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या करने की नियत से धारदार हथियार से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया गया है जिस पर मर्ग इंटीमेशन लेकर धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान पु.उ.म.नि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी चकरभाठा गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पचपेड़ी मोहन भारद्वाज के द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाने से 03 टीम बनाकर अलग-अलग दिशा में रवाना किया गया | तीनों टीम एक दूसरे से संपर्क में रहकर गोपनीय तरीके से पतासाजी में लग गए लोगों एवं ग्रामीणों का ध्यान घटनास्थल की ओर आकर्षित किया गया ताकि अन्य लोग एवं आरोपी को पुलिस के द्वारा आसपास एवं गांव में पता तलास का भनक न लगे। दौरान पतासाजी के मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम चिल्हाटी का एक व्यक्ति संदेहास्पद है चूंकि संदेही एवं मृतक के बीच सुबह मुखबिर द्वारा अटल चौक पर आपस में वाद विवाद होते देखा गया था

सूचना पर उक्त व्यक्ति को चिल्हाटी मेन रोड उसके घर के पास से घेराबंदी कर पकड़ थाना लाया गया जिसे पूछताछ करने पर पुलिस को काफी गुमराह करने का प्रयास किया गया परंतु सख्ती से पूछताछ पर आरोपी जोहन यादव द्वारा अपना जुर्म स्वीकरते आरोपी एवं मृतक शनी केवट चिल्हाटी अटल चौक के पास आपस में गाली गलौज कर वाद विवाद होने से मृतक द्वारा आरोपी को लोगों के सामने काफी गाली गलौज करना बताया बाद आरोपी वहां से अपने घर चिल्हाटी आया मृतक के गाली गलौज वाली बात को लेकर काफी आहत पहुंचना बताकर उसी रंजिश वश आरोपी अपने घर से फावड़ा नुमा रपली को लेकर अपने साइकल से मृतक शनी केवट को ढूंढते हुए जंगल की ओर निकल पड़ा जो मृतक शनी केवट लोढ़ाबोर गौठन जंगल के पास मिलने से उसको हत्या करने की नियत से धारदार रपली से दौड़ाकर मारना बताएं जिसका मौके पर ही मौत हो जाने से घटना में प्रयुक्त रपली को घटनास्थल से 200 मीटर आगे जंगल झाड़ी के अंदर छुपाना बताएं आरोपी के निशानदेही पर घटना स्थल से कुछ दूरी पर फावड़ा नुमा रापली जो छुपा कर रखा था बरामद किया गया एवं उसके घर से खून से सना उसका शर्ट को बरामद कर आरोपी को विधिवत् दिनांक 19/09/22 के 11 / 45 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

आरोपी का नाम पता : जोहान यादव पिता मान सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी चिल्हाटी बस स्टैंड के पास थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!