छत्तीसगढ़

स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर को धमकाकर पांच लाख की फिरौती मांगने वाला ठग गिरफ्तार जबरन चेम्बर में घुसकर जेल में सड़ा देने की दिया धमकी ईडी का दिया हवाला स्वास्थ मंत्रालय का बड़ा अधिकारी बताकर अस्पताल में ताला लगवाने जमाया धौंस

दुर्ग : स्पर्श अस्पताल में घटित घटना के आरोपी संजीव एस जैन निवासी राजनांदगांव को गिरफ्तार करने में बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। ज्ञात हो कि दिनांक 12/10/22 को स्पर्श अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी एवं डायरेक्टर के द्वारा थाना सुपेला में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है कि एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दिनांक 11/10/22 को स्पर्श अस्पताल में जबरदस्ती डायरेक्टर के चेम्बर में घुसकर डायरेक्टर के द्वारा आप जबरदस्ती हमारे चेम्बर में क्यों आये पूछने पर अपना एक आईडी कॉर्ड जिसमें छ.ग. सरकार का लोगो लगा था दूर से दिखाकर तुरंत जेब में रख लिया अपने आपको स्वास्थ मंत्रालय का बड़ा अधिकारी बताकर तुम्हारे अस्पताल की बहुत शिकायते मिली है डायरेक्टर को उसके सोफे में रखा बैग को तुरंत हटाने धमकाते हुए तुम्हारे अस्पताल का लाईसेंस कैसिल करवाकर अस्पताल में ताला लगवाकर तुमको जीवन भर जेल में सड़वा दुंगा बोला तुम्हारे परिवार को भी मैं जानता हूं बोला।

इस पर स्पर्श अस्पताल के डायरेक्टर अचानक हुई इस घटना से सख्ते में आ गये और वह व्यक्ति बोला कि अगर इन सब समस्याओं से बचना है तो पांच लाख रूपये दो रकम कैसे और कहां दोगे मैं बताऊंगा बोला। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध धारा 452.384,388,417 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान आरोपी का पता तलाश किया गया आरोपी को जब यह पता चला कि उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध हुआ है तो अपनी स्थिति को लुकाने छुपाने के लिए अपने अड्डे बदलता रहा और अपना मोबाईल बंद कर दिया। सुपेला पुलिस के द्वारा लगातार प्रयास के बाद मुखबिर की सूचना पर राजनांदगांव से रायपुर फरार होते वक्त सुपेला में धर दबोचा पूछताद करने पर अपना नाम संजीव एस जैन पिता स्व. एस. एस. जैन ममता नगर, रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी व हीरा-मोती लाईन राजनांदगांव का बताया और कड़ी पूछताछ पर अपना अपराध कबूल कर लिया व सुपेला पुलिस के द्वारा घटना में प्रयुक्त आईडी कॉर्ड जिसमें छ.ग. सरकार का लोगो बना है जप्त कर लिया है आरोपी को आज दिनांक 15/10/22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग दाखिल किया गया है। प्रकरण में थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, एएसआई आर. के. दीवान, प्र.अ. संतोष शर्मा, आर. विकास तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

क्र. 1. अपराध क. धारा प्रार्थी का नाम 986/22 452,384,388,417 संजय कुमार भा.द.वि. गोयल डायरेक्टर एवं चिकित्सा अधिकारी स्पर्श अस्पताल सुपेला आरोपी का नाम संजीव एस जैन पिता स्व. एस. एस. जैन उम्र 54 वर्ष निवासी ममता नगर गली नं. 5/ रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी / व हीरा-मोती लाईन बसंतपुर राजनांदगांव दिनांक घटना समय 11/10/22 के दोपहर करीबन 12:00 बजे। दिनांक रिपोर्ट 12/10/22 दिनांक गिरफ्तारी 15/10/22 मामले का विवरण स्पर्श अस्पताल सुपेला के डायरेक्टर के चेम्बर में जबरन घुसकर डरा-धमकाकर अस्पताल में ताला लगवाने व जेल में सड़ा देने व परिवार की धमकी देकर पांच लाख रूपये की डिमांड करना।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!