छत्तीसगढ़

सूरजपुर : 2 अर्न्तराज्जीय शराब तस्कर से 850 पाव अंग्रेजी शराब जप्त, शराब परिवहन में प्रयुक्त होण्डा अमेज कार भी किया गया जप्त

सूरजपुर : रविवार को कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना पर 2 अर्न्तराज्जीय शराब तस्कर को पकड़ा है जिनके कब्जे से 850 पाव अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।

दिनांक 18.09.22 को थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि शहडोल मध्यप्रदेश से एक सफेद रंग के कार होण्डा अमेज क्रमांक एमएच 03 सीएच 1073 में दो व्यक्ति भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब विक्रय करने हेतु सूरजपुर की ओर आने वाले है। मामले की सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू को अवगत कराने पर उन्होंने पूर्ण सर्तकता के साथ घेराबंदी लगाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस ने ग्राम परसापारा मेन रोड़ सुतिया नाला के पास नाबाबंदी लगाया। परसापारा नाकाबंदी के पास नाकाबंदी में एक सफेद रंग का होण्डा अमेज कार आते दिखा जिसे मुस्तैदी से घेराबंदी कर कार सहित रमाकांत उर्फ राहुल तिवारी पिता मनोज तिवारी उम्र 21 वर्ष निवासी हरदी 32, मिर्ची टोला, थाना शिवपुर जिला शहडोल मध्यप्रदेश एवं अंकित शर्मा पिता रमाशंकर शर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी टिकरीटोला वार्ड क्र. 15 बुढ़ार, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल मध्यप्रदेश को पकड़ा गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब मिला जिसके संबंध में दोनों से दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। आरोपियों के कब्जे से गोवा अंग्रेजी शराब 850 पाव पाया गया। मामले में गोवा अंग्रेजी शराब कीमत 62,900 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त होण्डा अमेज कार कीमत 4,00,000 रूपये का जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!