छत्तीसगढ़

सारंगढ : जुआ खेलते 7 जुआड़ियों से जप्त किये गये नगद रकम 1,05,500 रुपये, जुआ/सट्टा पर लगातार कार्यवाही जारी…

सारंगढ़ बिलाईगढ़। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्कर शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश प्रसाद चंदेल एवं एसडीओपी श्री अविनाश मिश्रा के द्वारा सट्टा/जुआ एवं अपराध में संलिप्त ब्यक्तियो के विरूध्द कार्यवाही हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना सिटी कोतवाली प्रभारी कामिल हक के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ एवं साइबर सेल के 17/-18/07/24 के रात्रि में नवरंगपुर में धर्मेन्द्र पटेल के घर सामने गली मे कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल पहुंचकर घेराबन्दी कर रेड कार्यवाही करते हुए जुआ खेलने वाले जुआड़िया- 1. देवेन्द्र पटेल पिता बाबूलाल पटेल उम्र 41 वर्ष सा0 खरकेना थाना डभरा जिला सक्ति छ0ग0 2. विश्वकर्मा भास्कर पिता जोहित भास्कर उम्र 40 वर्ष सा0 गुडेली थाना सिटी कोतवाली सारंगढ 3. राजकुमार बंजारे पिता भागीरथी बंजारे उम्र 50 वर्ष सा0 ग्वालिनडीह थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ 4. पदमलोचन पटेल पिता गणेशराम पटेल उम्र 44 वर्ष सा0 अचानकपाली चैकी कनकबीरा 5. धर्मेन्द्र पटेल पिता पदुमलाल पटेल उम्र 47 वर्ष सा0 नवरंगपुर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ 6. बहादुर जायसवाल पिता भुरू जायसवाल उम्र 38 वर्ष सा0 झिलगीटार चौकी की कनकबीरा 7. टेकराम साहू पिता नेहरू साहू उम्र 44 वर्ष सा अचानकपाली चैकी कनकबीरा जिला सांरगढ-बिलाईगढ (छ.ग.) को पकड़ा गया उक्त जुआड़ियो कब्जे से कुल नगदी रकम 1,05,500 रू व 52 पत्ती ताश एंव प्लासटीक बोरी को जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का होने से विधिवत कार्यवाही की गई।

 

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!