छत्तीसगढ़

सहायक ग्रेड-01 एवं सहायक ग्रेड- 02, रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, एन्टी करप्शन ब्यूरो की कार्यवाही…

प्रार्थिया ने एसीबी रायपुर में शिकायत की थी कि प्रार्थिया के सेवानिवृत्त होने के पश्चात् उनके पेंशन तथा जीपीएफ निकालने के एवज में कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला—महासमुंद, छ.ग. में पदस्थ श्रीमती सरिता त्रिपाठी, सहायक ग्रेड- 01 व श्री उमाशंकर गुप्ता, सहायक ग्रेड-02 द्वारा द्वितीय किस्त के रूप में 40,000/- रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी । उपरोक्त हेतु पूर्व में 57,000/- रूपये पहले ही लिया जा चुका था । प्रार्थिया और आरोपियों के मध्य 40,000/- रूपये देने की सहमति बनी। शिकायत का सत्यापन होने पर आज दिनांक 12.10.2022 को प्राथिया से मांगी गई रिश्वत की रकम 40,000/- रूपये लेते श्रीमती सरिता त्रिपाठी, सहायक ग्रेड-01 व श्री उमाशंकर गुप्ता, सहायक ग्रेड-02, कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला- महासमुंद, छ.ग. को उसके कार्यालय मे रंगे हाथ पकड़ा गया है।

  • आरोपियों के विरूद्ध धारा-7 -7 (क), 12 भ्र0नि0अधि0 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!