छत्तीसगढ़

सरिया पुलिस द्वारा ग्राम बोंदा में जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में सरिया पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

मुखबीर से सूचना मिली थी कि थाना सरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोन्दा स्थित मंगल भवन के प्रांगण में कुछ लोग रुपयों-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भागने में सफल रहे, जबकि 11 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों में कमल चौहान, नरेन्द्र रात्रे, भोजकुमार रात्रे, रामगीलास रात्रे, नित्यानंद थानापत, कर्मा प्रसाद चौहान, महेश रात्रे, मनोज कुमार बंजारे, बलीराम जांगड़े, दिलीप कुमार रात्रे और तेजराम टंडन (सभी निवासी ग्राम बोन्दा, थाना सरिया) शामिल हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 2,060 रुपये नकद, 52 ताश पत्तियां और एक प्लास्टिक बोरी जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर गिरफ्तार किया गया। बाद में सभी आरोपियों को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, सउनि कमल सिंह राजपूत, प्र.आर. टीकाराम पटेल, प्र.आर. विजय यादव, आरक्षक सुरेन्द्र पटेल, दिलीप स्नेही, श्रवण टंडन, लखेश्वर पुरसेट, लक्ष्मीनारायण पटेल और नर्मदा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!