छत्तीसगढ़

लैलूंगा पुलिस के हाथ आये मकान में सेंधमारी के तीन आरोपी, मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत, सोने-चांदी के जेवरात किये थे चोरी…..

रायगढ़ : रिपोर्टकर्ता मधुकर सिंघानिया द्वारा दिनांक 15.07.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताये कि दिनांक 14/07/2022 को वे सत्संग आश्रम गये थे, घर में बेटा और बहू सोये थे, रात्र‍ि करीब 11/50 बजे सत्संग आश्रम से वापस घर आये और सो गये । सुबह सो कर उठे तो देखे कि पुराना मकान का दरवाजा खुला था, कमरे अन्दर के दरवाजा का कुंडा टूटा था ।

कमरे अन्दर रखा अलमारी खुला था अलमारी को खोलकर देखे तो नगदी रकम एवं सोने चांदी के जेवरात एवं चांदी के सिक्के को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था , घटना के दो दिन पहले भी चोर घुसे थे । थाना प्रभारी लैलूंगा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध नकबजनी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचनाक्रम में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किये, थाने के विवेचकगण अपने मुखबिरों को सक्रिय कर उनसे सूचना लिया गया। इसी बीच मुखबिर द्वारा बाजारपारा के तीन लड़के अमन यादव, रितेश शुक्ला और रोहित निषाद को जुआ, शराब में काफी रूपये खर्च करना बताते हुए उन पर चोरी का संदेह व्यक्त किया । थाना प्रभारी व उनके स्टाफ तीनों संदेहियों के धरपकड़ के लिये दबिश देकर हिरासत में लिये ।

पुलिस को तीनों संदेही दिनांक 14-15/07/2022 की रात्र‍ि रॉड से ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी की चोरी करना स्वीकार किये । पुलिस टीम द्वारा आरोपी रोहित निषाद से सोने के 2 नग सोने के चैन, 2 नग सोने की बाली, 1 सोने की अंगूठी, 1 चांदी का सिक्का 100 ग्राम तथा आरोपी रितेश शुक्ला से चांदी का पायल 2 नग, चांदी की बिछिया 2 नग एवं आरोपी अमन यादव से चांदी का सिक्का 26 नग जुमला 1 लाख 57 हजार रुपए का मशरूका की जप्ती की गई है । आरोपियों द्वारा नगदी रकम खाने-पीने और जुआ खेलने में खर्च कर देना बताये जिस पर उनके घरों की विधिवत तलाशी लिया गया अन्य जप्ती योग्य सामान नहीं मिला । आरोपियों के परिजनों को उनकी गिरफ्तारी की सूचना देकर आरोपियों को आज जुडिश्यिल रिमांड पर भेजा गया है ।

गिरफ्तार आरोपी

रोहित निषाद पिता संतोष निषाद 19 साल, रितेश शुक्ला पिता राकेश शुक्ला 19 साल, अमन यादव पिता पप्पू यादव 18 साल तीनों बाजारपारा लैलूंगा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!