छत्तीसगढ़

रायपुर : रास्ता रोककर राहगीर से मारपीट, जान से मारने की धमकी, वाहन में तोड़फोड़ एवं मोबाइल-नगदी लूट की घटना में 5 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर : प्रार्थी रोहित कुमार यादव, पिता श्याम सुंदर यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम चिल्हाती, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर द्वारा दिनांक 30.08.2026 को थाना गोबरा नवापारा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 29.08.2026 की रात्रि वह अपने ग्राम से धमतरी की ओर अपने टूफान वाहन क्रमांक CG 04 QR 4710 से जा रहा था। रात्रि करीब 01:00 बजे ग्राम कुर्रा, गोबरा नवापारा के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा उसका रास्ता रोक लिया गया।

आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू, डंडे एवं हाथ-मुक्के से मारपीट की तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों द्वारा प्रार्थी के वाहन में तोड़फोड़ कर करीब ₹16,000/- की क्षति पहुंचाई गई तथा उसका मोबाइल फोन एवं नगदी रकम लूटकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 246/2026, धारा 126(2), 296, 115(2), 118(1), 351(2), 310(2), 324(4) ,111 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोबरा नवापारा पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी : 01. सागर साहू, पिता कमल साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 01, गोबरा बस्ती।

02. चंदन यादव, पिता दिनेश यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 21, शीतलापारा नवापारा।

03. टीकम साहू, पिता राम मिलन साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 14, तर्री।

04. मुकेश नगराची, पिता यशवंत नगराची, उम्र 19 वर्ष, निवासी शीतलापारा नवापारा।

05. घनश्याम निषाद, पिता अर्जुन निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी खेलीपारा नवापारा।

04 अपचारी बालक भी प्रकरण में शामिल

प्रकरण में शामिल 04 अपचारी विधि से संघर्षरत बालकों को नियमानुसार माननीय किशोर न्याय बोर्ड, माना के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

बरामदगी एवं वैधानिक कार्रवाई

पुलिस द्वारा आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, डंडा एवं मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है तथा अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

प्रकरण में विवेचना जारी है। घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों एवं घटना से संबंधित अन्य तथ्यों के संबंध में पुलिस द्वारा गहनता से जांच एवं पतासाजी की जा रही है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!