छत्तीसगढ़

रायपुर : गाड़ी चलाने की मामूली बात को लेकर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर :- प्रार्थिया जानवी लालवानी निवासी रोहणीपुरम डी डी नगर रायपुर ने थाना डी डी नगर में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 09.07.2026 के शाम को उसके पति पवन कुमार लालवानी घर से गोडाउन जा रहे थे। इसी दौरान लाखे नगर रायपुरा मार्ग में पहुजा ब्रदर्श के सामने सुंदर नगर में दो मोटर सायकल में सवार चार लड़कों के द्वारा लापरवाही पूर्वक गाडी चलाने की बात को लेकर लड़के उसके पति को अश्लील गाली गलौच करते हुये विवाद करने लगे जब वह गाली गलौच करने से मना किया तो चारो उसे उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास रखें एक धारदार वस्तु से जान से मारने की नियत से सीने में जोर से वार किये जिससे वह बचने का प्रयास किया तो पुनः बांये पैर के घुटने के पास वार किये तथा फरार हो गये। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी डी नगर में अपराध क्रमांक 425/26 धारा 109(1), 296, 3(5) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी डी नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया सहित आहत उसके पति से विस्तृत पूछताछ किया गया l

  टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी विजय सोनी ऊर्फ ढोलू, लोकेश बघेल ऊर्फ लक्कू एवं भागवत सोनी ऊर्फ भागो को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेण्डर मोटर सायकल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

 गिरफ्तार आरोपी – 01. विजय सोनी ऊर्फ ढोलू पिता वासु सोनी उम्र 18 साल निवासी त्रिमूर्ति नगर माता चौक के पास थाना देवेंद्र नगर रायपुर।

02. लोकेश बघेल ऊर्फ लक्कू पिता अशोक बघेल उम्र 20 साल निवासी त्रिमूर्ति नगर राम मंदिर के पास थाना देवेंद्र नगर रायपुर।

03. भागवत सोनी ऊर्फ भागो पिता रोहित सोनी उम्र 20 साल निवासी त्रिमूर्ति नगर राम मंदिर के पास थाना देवेंद्र नगर रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!