छत्तीसगढ़

रायगढ़ : सीएचसी तमनार को अब स्व.श्री जयलाल चौधरी के नाम से जाना जायेगा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गत दिवस रायगढ़ प्रवास पर आये थे। तब उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार को स्व.श्री जयलाल चौधरी के नाम करने हेतु घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए घोषणा के परिपालन में पूर्व गठित समिति की बैठक कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। इस दौरान बैठक में लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल उपस्थित थे। बैठक में सर्व सहमति से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार का नाम परिवर्तन कर स्व.श्री जयलाल चौधरी स्मृति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार जिला-रायगढ़ करने शासन को भेजने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक के दौरान स्व.श्री जयलाल चौधरी के परिवार के सदस्य (पोता) श्री के.पी.चौधरी ने उनके जीवन कार्यकाल शैली के बारे में समिति के सदस्यों को अवगत कराया। उनके द्वारा किये गये सामाजिक कल्याण कार्य जैसे मातृ शिशु अस्पताल, धर्मशाला, मंदिर, बालवाड़ी, प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है। पिता स्व.श्री रामचरण चौधरी, जन्म 1904 निर्वाण 1984 ग्राम सहिलाभाठा, तह. तमनार द्वारा अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में सन् 1961 में सरकार को एक एकड़ जमीन दान दिये है। सन् 1962 मेंं स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना स्वयं के व्यय से (चिकित्सालय कक्ष व रोगी कक्ष) निर्माण कर शुभारंभ किया गया था, जो वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार के नाम से जाना जाता है।

इस दौरान श्री दिनेश यादव, स्व.श्री जयलाल चौधरी के पोताश्री के.पी.चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री.आर.पी.आदित्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.भावना महलवार, खंड चिकित्सा अधिकारी तमनार डॉ.डी.एस.पैकरा व बीपीएम तमनार भी उपस्थित थे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!