जशपुर : 20 वर्षीय युवती ने विगत दिवस चैकी पण्डरापाठ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लगभग 02 वर्ष पूर्व दीपक एक्का इनके गांव में आकर मजदूरी कार्य करता था, उसी समय से इसका जान परिचय है एवं दोनों के मध्य बातचीत होता था। युवती दिनांक 26.06.2024 को अपने सहेलियों के साथ घूमकर पैदल घर वापस आ रही थी, उसी समय रास्ते में दीपक एक्का अपने एक 14 वर्षीय साथी के साथ बाईक में रोड में खड़ा था, दीपक एक्का ने युवती को घूमाने का झांसा देकर अपने साथ मोटर सायकल में बैठाकर पड़ोस के गांव में ले गया एवं युवती को रास्ते में छोड़कर वे दोनों कहीं चले गये। युवती पैदल वापस अपने गांव आ रही थी, उसी दौरान कुछ देर बाद वे दोनों पुनः मोटर सायकल से आये एवं 14 वर्षीय साथी ने दीपक एक्का को युवती के पास छोड़ दिया, तत्पष्चात् दीपक एक्का युवती को जबरदस्ती खींचते हुये एक झोपड़ीनुमा जगह में ले जाकर दुष्कर्म किया एवं उसे रात भर वहीं रखा रहा। दिनांक 27.06.2024 के प्रातः में युवती को दीपक एक्का ने रास्ते में छोड़कर वहां से भाग गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
महिला संबंधी गंभीर अपराध गठित होने पर एसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा चौकी प्रभारी पण्डरापाठ को आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे, उक्त निर्देश के परिपालन में मुखबीर सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से प्रकरण के अभियुक्त दीपक एक्का को उसके निवास ग्राम से अभिरक्षा में लिया गया एवं नाबालिग को संरक्षण में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किये एवं उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया। अभियुक्त दीपक एक्का उम्र 22 साल निवासी कसई सिरमा थाना पत्थलगांव को दिनांक 03.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है एवं अपचारी बालक को बाल न्यायालय पेश किया गया है।




















