छत्तीसगढ़

मुंगेली : दो नाबालिगों को दस्त्याबी करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता..

मुंगेली दिनांक 06.10 .2022 को प्रार्थी ने उसकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 568/22 धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया एवं पता तलाश शुरू किया गया।

थाना मुंगेली द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना से आरोपी सूरज यादव एवं नाबालिग अपहृता का जिला बिलासपुर में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश देकर 24 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता को आरोपी सूरज यादव के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। नाबालिग अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366 376 भादवी 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक आलोक सुबोध,सउनि भानु प्रताप बर्मन, प्रधान आरक्षक प्रकाश शुक्ला, महिला आरक्षक नंदनी साहू, सैनिक गणेश जयसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही

इसी प्रकार थाना मुंगेली में दिनांक 23.08.2022 को प्रार्थी द्वारा उसके नाबालिक बालक गुम हो जाने की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज किया गया था। जिसे थाना मुंगेली द्वारा दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए उनके परिजनों को सुपुर्द किया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!