छत्तीसगढ़

बुढे माँ की नृशंस हत्या करने वाले कलयुगी बेटे के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार……

बिलासपुर : दिनांक 29.05.2024 को थाना प्रभारी कोटा श्री रजनीश सिंह को सूचना मिला की ग्राम पटैता के कोरीपारा में एक महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी रजनीश सिंह द्वारा पुलिस दलबल के साथ मौके पर रवाना होकर घटनास्थल पहुंचा। घटनास्थल कोरीपारा में महिला मृत हालत में पड़ी थी। परिजनों से पूछताछ करने पर बताया कि प्रेम यादव उर्फ सलसलहा यादव द्वारा अपनी मां स्व. कुंती बाई पति स्व‌. मोहन लाल यादव उम्र 60 साल साकिन कोरीपारा से मारपीट कर हत्या कर जंगल की तरफ भाग जाना बताए जाने पर तत्काल कोटा पुलिस द्वारा जंगल के चारों तरफ घेराबंदी कर जंगल में लगातार 02 घंण्टे तक खोजबीन पतातलाश दौरान पटैता-कोरी जंगल में आरोपी प्रेम यादव ऊर्फ सलसलहा यादव पिता स्वर्गीय मोहन यादव उम्र 34 साल साकिन कोरीपारा पटैता थाना कोटा जिला बिलासपुर को घटना के 2 घंटे के अंदर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ दौरान मां कुंती बाई को आरोपी द्वारा दिए 1500 रुपए वापस माँगने पर उसकी माँ कुंती बाई द्वारा राशन ख़रीदने में खर्च कर देने और पैसा नहीं होना बताया

पैसा नहीं देने पर ईट से वारकर हत्या करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 30.05.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा थाना प्रभारी और स्टाफ़ की सराहना की है ।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!