छत्तीसगढ़

बीजापुर : संयुक्त कार्रवाई में 2 सक्रिय माओवादी गिरफ्तार — भारी मात्रा में हथियार बरामद…

बीजापुर : थाना पामेड़ एवं केरिपु 228 बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा पोलमपल्ली क्षेत्र में नक्सल गश्त, सर्चिंग एवं CASO ड्यूटी के दौरान 02 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में उनकी पहचान निम्नानुसार हुई: 1. वंजाम हुंगा, उम्र 35 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी ग्राम पोलमपल्ली, जनमिलिशिया सदस्य (पोलमपल्ली आरपीसी) 2. सोढ़ी नंदे, उम्र 33 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी ग्राम पोलमपल्ली, जनमिलिशिया सदस्य (पोलमपल्ली आरपीसी) गिरफ्तार माओवादी आरोपियों की निशानदेही पर पडालू (पोलमपल्ली) के जंगल से अवैध रूप से छुपाकर रखे गए 06 नग भरमार बंदूक बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त हथियार माओवादी संगठन को आपूर्ति हेतु संग्रहित किए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना पामेड़ में वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!