छत्तीसगढ़

बिलासपुर : 12 वर्ष की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बिलासपुर : प्रार्थी के द्वारा दिनांक 15/07/2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उनकी नाबालिग बच्ची उम्र 12 वर्ष 04 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहृत कर ले गया हैं रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को संवेदनशीलता गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र कर आरोपी की पतासाजी कर सटीक सूचना पर नाबालिक को उसके कब्जे से बरामद किया गया नाबालिक से विधिवत पूछताछ करने पर बताई कि आरोपी द्वारा उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाना और दुष्कर्म किया हैं।आरोपी को अभिरक्षा में लेकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया।पूछताछ पर आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

चकरभाठा पुलिस की जन अपील किसी भी अपराध/अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल डायल 112/थाना चकरभाठा में देकर सहयोग प्रदान करे।

गिरफ्तार आरोपी – राकेश जांगड़े पिता बहादुर जांगड़े उम्र 22 वर्ष निवासी डीगोरा चरोटी थाना पथरिया जिला मुंगेली।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!