छत्तीसगढ़

बिलासपुर : हत्या के प्रयास करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई..

बिलासपुर : प्रार्थी राकेश राजपूत (पिता बद्री प्रसाद राजपूत, उम्र 45 वर्ष, निवासी- सूर्या चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा, बिलासपुर) ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27.08.2026 को शाम करीब 04:30 बजे उनके बेटे संजय राजपूत के पास फोन आया कि राजा ठाकुर, लिल्ले और उनके साथियों द्वारा सुंदरूबाड़ी के पास शिव मंदिर के आगे पुरानी रंजिश को लेकर लाठी, लोहे के पाइप, रॉड व चैन-स्पॉकेट से ताबड़तोड़ मारपीट की जा रही है। इस जानलेवा हमले में संजय राजपूत और बीच-बचाव करने गए राजा ठाकुर को गंभीर चोटें आईं। घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वेगस अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उनका इलाज जारी रहा। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्रवाई एवं बरामदगी: घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गइ जिस पर इस प्रकार की प्राणघातक हमला करने जैसे गंभीर मामला को ध्यान में रखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी कर मुखबिर की सूचना पर संलिप्त आरोपियों को हिरासत में लिया और थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 3 नग स्टीलनुमा लोहे का पाइप और अन्य आलाजरब जप्त किए गए। आरोपियों द्वारा पूर्व रंजिश व बदले की भावना से एक राय होकर सुनियोजित तरीके से जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला करना पाया गया। प्रकरण के तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!