छत्तीसगढ़

बिलासपुर : धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाले 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

बिलासपुर : आज दिनांक 11.06.2024 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि राजकिशोर नगर, अम्बा पार्क, चिगराजपारा में 2-3 लडके अपने पास धारदार चाकू एवम गुप्ती रखे हैं, और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं. उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री नीरज चंद्राकर एवं सी. एस.पी. (सरकडा) श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन में उप निरीक्षक कृष्णा साहू के नेतृत्व में अलग-अलग टीम तत्काल मौके पर भेजा गया, जहां अम्बा पार्क के पास आरोपी पूरन नेताम उर्फ बड़ा क्राईम को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया। इसी प्रकार गणेश चौक चिंगराजपारा में आरोपी विकास पाण्डेय के कब्जे से धारदार गुप्ती एवं आरोपी सुमित पाण्डेय उर्फ से‌ठी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी :- 01. पूरन नेताम उर्फ बड़ा काईम पिता नंदू नेताम उम्र 20 वर्ष निवासी दुर्गानगर लिगियाडीह।

02. विकास पाण्डेय पिता विनय पाण्डेय उम्र 27 वर्ष निवासी गणेश चौक चिंगराजपारा।

03. सुमित उर्फ से‌ट्टी पाण्डेय पिता भोला प्रसाद उम्र 20 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर के पास चिंगराजपारा

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!