छत्तीसगढ़

बिलासपुर : आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे, पति, सास, ससुर द्वारा अपसगुन,बदसुरत एवं अन्य ताना मार कर करते थे प्रताडित

बिलासपुर : मृतिका श्रीमति तरूणा बनर्जी पति समीर बनर्जी उम्र 27 साल साकिन पौंसरा थाना कोनी बिलासपुर का मर्ग कायमी पश्चात पंचनामा कार्यवाही किया गया दौरान जांच के मृतिका के शादी के बाद एक बच्चा है, शादी के बाद से मृतिका तरूणा बनर्जी को उसके पति एवं उसके, सास, ससुर द्वारा पंसद न कर अपसगुन,बदसुरत एवं अन्य ताना मार कर मानसिक रूप से प्रताडित करते थे जिसके कारण तंग आकर मृतिका द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या करने से मृत्यु हुई है। एफएसएल रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमें वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी बिलासपुर द्वारा एल्युमिनियम फास्फॅाइड किट नाशक का होना पाया गया है ।

मर्ग जांच में आरोपी पति समीर बनर्जी, ,ससुर श्यामनाथ बनर्जी, सास श्रीमति पुष्पा बनर्जी द्वारा मानसिक रूप से प्रताडित करने के कारण आत्महत्या करना व अपराध से बचने के लिये उल्टी होने एवं अन्य साक्ष्य संबंधित को मिटाने से अपराध धारा 306,201,34 भादवि का घटित होना पाये जाने से आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया ,प्रकरण नवविवाहिता का होने से हालात से श्रीमान उ.म.नि. एवं व.पु.अ. महोदया श्रीमती पारुल माथुर को बताया गया, प्रकरण को दृष्टिगत रखते हुए आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया, जिस पर श्रीमान अति.पु.अ. श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं श्रीमान न.पु.अ. सरकंडा श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोनी के कुशल नेतृत्व में हमराह स्टाफ के ग्राम पौसरा मे दबिश देकर घेराबंदी पर आरोपी पति समीर बनर्जी, ससुर श्यामनाथ बनर्जी, सास श्रीमति पुष्पा बनर्जी को पकड़कर थाना लाया गया, आरोपी विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम आरोपी:- (1) समीर बनर्जी पिता श्यामनाथ बनर्जी, उम्र 28 वर्ष, सा.ग्राम पौंसरा, उत्तीपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)

(2) श्यामनाथ बनर्जी पिता स्व.फुलसाय बनर्जी, उम्र 52 वर्ष, सा.ग्राम पौंसरा, उत्तीपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)

(3) श्रीमती पुष्पा बनर्जी पिता श्यामनाथ बनर्जी, उम्र 48 वर्ष, सा.ग्राम पौंसरा, उत्तीपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!