छत्तीसगढ़

बालोद : लापरवाह वाहन चालकों यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर किया गया चालानी कार्यवाही…

बालोद : आज दिनांक 05.09.2022 को अत्यधिक दुर्घटनाजन्य ब्लैक स्पॉट क्षेत्र बालोदगहन एवं जगतरा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में यातायात बालोद द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं पर चालानी कार्यवाही किया गया है। चालानी कार्यवाही के दौरान आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन करने एवं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की समझाईष के साथ-साथ नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही भी किया गया है। चालानी कार्यवाही के दौरान बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर चलाने, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेष नहीं करने एवं मोटरयान अधिनियम् के धाराओं के उल्लघंन करने वाले चालको के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत् निम्नानुसार चालानी कार्यवाही की गई है-

01. बिना फिटनेश/पदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाना – 01 प्रकरण समन शुल्क 1800/-

02. मौके पर वाहन के कागजात पेष नहीं करना – 11 प्रकरण समन शुल्क 3300/-

03. दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलना – 03 प्रकरण समन शुल्क 900/-

04. नंबर प्लेट का स्पष्ट व नियामानुसार न होना – 01 प्रकरण समन शुल्क 300/-

05. बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाना – 04 प्रकरण समन शुल्क 2000/-

कुल प्रकरण 20 में समन शुल्क 8,300 रूपये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!