बालोद : थाना राजहरा क्षेत्रांतर्गत नाबालिग लड़की के दिनांक 18.09.2022 को लापता होने, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर पता तलाश एवं विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
सायबर तकनीक के माध्यम से अपहृता एवं अज्ञात आरोपी के पता तलाश किया जाकर दिनांक 24.09.2022 को आरोपी विजय कुमार जनबन्धु के कब्जे से अपहृता को बरामद कर पुछताछ कथन पर आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने, पत्नि बनाने का प्रलोभन देकर अपने साथ भगा ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने से प्रकरण में धारा363, 366,376,376 (2) (ढ), भादवि 6 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया




















