छत्तीसगढ़

बसना : उडिसा राज्य से अवैध गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफतार…

बसना : दिनांक 23.01.2023 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति व्यक्ति सफेद रंग स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 12 AK 2802 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर उडिसा राज्य से छत्तीसगढ होते उत्तरप्रदेश ले जाने वाला है कि सूचना पर परसकोल चौक पहुंचकर नाकाबंदी करते खडे थे कि उक्त संदीग्ध वाहन उडिसा की ओर से आते दिखा

रोककर चालक का नाम पता पुछने पर अपना नाम 01. सत्येन्द्र कुमार पटेल पिता वासुदेव पटेल उम्र 32 साल साकिन मोतीपुर टिकैत थाना भटनी जिला देवरिया उ0प्र0 हाल खुर्शीपार जोन 03 गली नंबर 08 शर्मा आश्रम कालोनी थाना खुर्शीपार जिला दुर्ग छ0ग0 का रहने वाला बताया जिसके कार का तलाशी लेने पर कार में गांजा होना पाया गया जिनके कब्जे से 01. एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी नंबर 01 में भरी 13 किलो मादक पदार्थ गांजा, बोरी नंबर 02 में भरी मादक पदार्थ गांजा 13 किलोग्राम कुल मादक पदार्थ गांजा 26 किलोग्राम कीमती 5,20,000/- रूपये । 02. सफेद रंग स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 12 AK 2802 कीमती 3,00,000/- रूपये, 03. एक ओप्पो कम्पनी का टच स्कीन मोबाईल जिसमें सीम नंबर 9558972545 किमती 5000 रूपये जुमला किमती 8,25,000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया । आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना बसना में कार्यवाही कर आरोपी को गिरफतार किया गया ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!