छत्तीसगढ़

नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर : तखतपुर थाने में दिनॉक 28.04.2024 को प्रार्थिया / नाबालिक अपने परिजन के साथ थाना उपस्थित रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनॉक 28.04.2024 को प्रार्थिया को जितेन्द्र जाधव उर्फ जितेन्द्र पाटिल उसे अकेला देखकर उससे छेड़छाड़ की व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए , प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल थाना तखतपुर में अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) के द्वारा प्रकरण को संवेदनशीलता से लेते हुए तत्काल आरोपी के गिरफतारी एवं कार्यवाही का निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी हरिश चंद्र टांडेकर के नेतृत्व में टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी जितेन्द्र जाधव उर्फ जितेन्द्र पाटिल को चंद घंटो में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी- जितेन्द्र जाधव उर्फ जितेन्द्र पाटिल पिता बलीराम पाटिल उम्र 40 साल निवासी गुप्ता मोहल्ला तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!