दन्तेवाड़ा : दिनांक 14.05.2024 को अरनपुर क्षेत्र में मलांगेर एरिया कमेटी के माओवादियों के मूवमेंट की आसूचना पर डीआरजी दंतेवाड़ा,थाना अरनपुर एवं सीआरपीएफ 111 वीं वाहिनी यंग प्लाटून की संयुक्त पार्टी द्वारा अरनपुर समेली मार्ग में एमसीपी की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान 01 महिला सहित 05 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस पार्टी द्वारा पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमश: 1. मंगली मरकाम उर्फ मंगड़ी पिता स्व0 पोल्ला मऱकाम उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी बुरगुम पेरमापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा 2.आयता मऱकाम पिता हुंगा मऱकाम उम्र लगभग 33 वर्ष निवासी बुरगुम पेरमापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा 3. विज्जा राम नुप्पो पिता माड़का उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी रेवाली भीमापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा 4. जोगा ताती पिता गंगा ताती उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी बुरगुम पेरमापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा एवं 5. देवा राम नुप्पो पिता हुंगा नुप्पो उम्र लगभग 34 वर्ष निवासी रेवाली भीमापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा, जो मंलागेर एरिया कमेटी के अंतर्गत रेवाली पंचायत एवं बुरगुम पंचायत में सीएनएम व मिलिशिया सदस्य के पद पर प्रतिबंधित माओवादी संगठन में कार्य करना बताये। जिनके विरूद्व पूर्व से थाना अरनपुर में अप0 क्रं0 03/2020 धारा 147,148,149,364,294,323,506,302 भादवि, 25आर्म्स एक्ट,4,5 वि0प0अधि0 एवं 13,23,38(2),39(2) विविक्रिनि अधि0 1967 एवं अप0 क्रं0 05/2021 धारा 147,148,149,307 भादवि,25, 27आर्म्स एक्ट,4,5 वि0प0अधि0 एवं 13(1),38(2),39(2) विविक्रिनि अधि0 1967 के तहत् अपराध पंजीबद्ध होने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
Related Articles
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून 9 से 12 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव, जानें अपने जिले की स्थिति..
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..
सरगुजा : चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल समेत कुल 50 हजार का मशरुका जप्त..
रायपुर : नाबालिगों को डरा-धमकाकर, ब्लैकमेल कर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की उगाही करने वाले आरोपी पति-पत्नि गिरफ्तार…
जशपुर : बेटी से एकतरफा प्यार में बना हत्यारा: बात बंद करने पर मां को टांगिया मार उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार..
सरिया, बरमकेला और डोगरीपाली में पुलिस का बड़ा एक्शन: गांजा तस्करी के 4 मामलों में ₹1.14 करोड़ की संपत्ति जप्त..
बिलासपुर में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश: कलेक्टर और एसएसपी के नेतृत्व में निकला भव्य शांति मार्च












