छत्तीसगढ़

छेडछाड कर गलत काम करने का दबाव बनाकर इस्टाग्राम आईडी मे फोटो डालकर छवि धूमिल करने.. पॉक्सो का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे..

बिलासपुर : प्रार्थी द्वारा दिनांक 05.04.2024 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबलिग पुत्री को चंदन उर्फ बब्बू गोस्वामी द्वारा छेडछाड कर गलत काम करने का दबाव बनाकर इस्टाग्राम आईडी मे फोटो डालकर छवि धूमिल करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा महिला संबंधी मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी व त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं l प्रकरण के आरोपी चंदन उर्फ बब्बू गोस्वामी घटना दिनांक से अपने मूल घर बिहार फरार हो गया था l आरोपी कल ही बिहार से वापस बिलासपुर आया था पुलिस के मजबूत सूचना तंत्र के बूते आरोपी को धर दबोचा गया l पूछताछ करने पर पीडिता के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किया। प्रकरण के आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी – चंदन उर्फ बब्बू गोस्वामी पिता साधू गोस्वामी उम्र 20 वर्ष निवासी बिजली आॅफिस के पीछे कीर्तिनगर थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!