छत्तीसगढ़

खरसिया : अवैध महुआ शराब निर्माण व बिकी करते 6 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 225 लीटर देशी महुआ शराब जप्त

रायगढ़ : दिनांक 21. 05.2024 को प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल थाना प्रभारी खरसिया के नेतृत्व में पेट्रोलिंग दौरान ग्राम कर्रानारा बरगढ़ में सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ लोग अपने घर के पीछे बाडी में अधिक मात्रा में देशी महुआ शराब का निर्माण कर बिकी कर रहे है। सूचना पर अलग अलग टीम गठित कर रेड कार्यवाही किया गया आरोपीः 01. जमनी बाई पति स्व. कन्हैया उरांव उम्र 55 वर्ष निवासी कर्रानारा बरगढ थाना खरसिया जिला रायगढ 02. साखन पिता रघु उरांव उम्र 50 वर्ष निवासी कौवाभांठा थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा 03. पारो बाई उरांव पति स्व. परदेशी उरांव उम्र 50 वर्ष निवासी कर्रानारा बरगढ थाना खरसिया जिला रायगढ 04. बुन्दर लाल उरांव पिता स्व. लहरू उरावं उम्र 48 वर्ष साकिन कर्रानारा बरगढ थाना खरसिया जिला रायगढ़ (छ.ग.) 05. पंचराम उरांव पिता जेठूराम उरांव उम्र 32 वर्ष साकिन कर्रानारा बरगढ थाना खरसिया जिला रायगढ 06. श्रीमती कौशिल्या उरांव पति पंचराम उरांव उम्र 26 वर्ष साकिन कर्रानारा बरगढ़ थाना खरसिया जिला रायगढ (छ.ग.) के कब्जे से अलग अलग जरीकेन डिब्बा में भरा हुआ 225 लीटर देशी महुआ शराब एवं शराब निर्माण करने का एल्युमिनियम बर्तन गंज 25 नग जप्त किया गया एवं आरोपीगण के बाडी में करीब 200 बोरी महुआ लाहन पाये जाने से नष्टीकरण किया गया।

आरोपीगण के द्वारा अवैध रूप से शराब निर्माण कर शराब बिकी करते पाये जाने से अपराध धारा 34(2), 59 (क) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण को गिर कर न्यायालय में पेश किया गया जेल वारंट बनने से जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक ऐनू कुमार देवांगन उनि संजय नाग चौकी प्रभारी खरसिया सउनि राजेश दर्शन, म.प्र.आर. 397 सरोजनी राठौर आर. 55 सत्यनारायण सिदार आर. 903 योगेश साहू, आर. 76 रामभजन राठिया, आर. 875 रमेश बरेठ का विशेष योगदान रहा है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!