मुंगेली : जिले में अवैध नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मुखबीर की सूचना पर देवांगन पान मसाला के संचालक महेन्द्र देवांगन एवं एक अन्य संस्थान के संचालक आनंद लालवानी के विरूद्ध अवैध रूप से विदेशी सिगरेट रखने एवं बेचने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर 44 पैकेट इंडोनेशिया की सिगरेट एवं 02 पैकेट पीकॉक क्लासिक किंग कंपनी की सिगरेट कीमती 11120/- रूपये जप्त किया गया है, एवं आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। विदित हो कि पान मसाला एवं सिगरेट उत्पादों में 80 प्रतिशत भाग में स्वास्थ्य संबंधी चेतावानी अंकित होना अनिवार्य है,किन्तु जब्त सिगरेट में चेतावनी अंकित होना नहीं पाया गया जो नियम विरूद्ध होने से तंबाकू नियंत्रण कानून कोटपा एक्ट 2003 के तहत कार्यवाही का प्रावधान है।
Related Articles
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा
रायपुर : राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : राष्ट्रपति ने जताई बस्तर आने की इच्छा..
रायपुर : करोड़ों की ठगी का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, करोल बाग के पीतल को बताते थे खुदाई का सोना; 3 आरोपी पुलिस हिरासत में..













