छत्तीसगढ़

मां की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार.. रापा से वारकर, कर दिया हत्या की घटना को अंजाम..

रायपुर – प्रार्थी कमलेश यादव ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है तथा एक ही घर में वह अपने पत्नि व बच्चों के साथ तथा उसके माता-पिता व छोटा भाई कमल यादव अलग-अलग रहते है। प्रार्थी का भाई कमल यादव कोई काम नहीं करता है उसका खर्च उसके माता पिता ही उठाते हैं। दिनांक 06.01.23 को प्रार्थी व उसकी पत्नि काम पर गये थे बच्चे स्कुल गये थे एवं प्रार्थी के पिता भी काम पर गये थे, कि गांव के पुरूषोत्तम साहू ने लगभग 11ः30 बजे प्रार्थी को फोन कर बताया कि तुम्हारे भाई कमल यादव ने तुम्हारी मां के सिर और गला में रापा से वारकर उसे मार डाला है। प्रार्थी घर आकर देखा तो घर के सामने भीड़ लगी थी घर के आंगन के सीढ़ी के पास प्रार्थी की मां फूलबाई का लहुलुहान शव पड़ा था। कमल यादव माता-पिता के पैसों पर ही अपना खर्च चलाता है एवं अपने शौक पूरा करता था।

अपने शौक पूरा करने हेतु पैसे मांगने पर उनके द्वारा पैसे नहीं देने पर माता-पिता से मारपीट भी करता था। दिनांक 06.01.23 को कमल यादव छेरछेरा त्यौहार है बोलकर मां फूलबाई से पैसा मांग रहा था मां द्वारा पैसा नहीं देने पर लड़ाई झगड़ा कर घर में रखें रापा से मां फूलबाई के सिर एवं गला पास वार कर हत्या कर फरार हो गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 07/23 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

हत्या की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर श्री जितेन्द्र चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मुजगहन को जल्द से जल्द आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए उसके छिपने के हर संभावित स्थानों मंे लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण में संलिप्त आरोपी कमल यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी कमल यादव ने बताया कि वह अपनी मां फूलबाई से छेराछेरा त्यौहार होने से पैसे की मांग कर रहा था, जिस पर उसकी मां द्वारा पैसा नहीं दिया गया साथ ही खाना मांगने पर उसकी मां द्वारा खाना नहीं बना है कहने पर वह कमल यादव आवेश में आकर घर में रखें रापा से अपनी मां फूलबाई के सिर व गला पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर फरार हो गया। आरोपी कमल यादव को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – कमल यादव पिता ईश्वरी यादव उम्र 30 साल निवासी गौठान चौक टेकारी थाना मुजगहन रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!