छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ मे तीन दिन के लिए मौसम विभाग का यलो अलर्ट: बिलासपुर सहित 4 संभागों में आज बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदला है। शनिवार रात से ही रायपुर में ठंडी हवाएं चल रही हैं। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 3 दिन के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। शनिवार शाम गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कई जगहों पर तेज बारिश हुई। अमरकंटक में भी बारिश के बाद इलाके में ठंड बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक प्रदेश में अगले 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार है।। इसके बाद सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट होगी। शनिवार को सबसे ज्यादा दुर्ग में 33 डिग्री तापमान राजनांदगांव में रहा। वहीं, सबसे कम सरगुजा में 11.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक छत्तीसगढ़ में आज कई जिलों में बारिश के आसार हैं। सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, कांकेर में गरज चमक के साथ हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं। वहीं, 26 और 27 फरवरी को सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

रायपुर में शनिवार से चल रही ठंडी हवाएं

रायपुर में शनिवार रात से ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं, आज सुबह भी ठंडी हवा चल रही है और बादल छाए हुए हैं। रायपुर में न्यूनतम तापमान 19.3 और अधिकतम 32.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 26 फरवरी को जिले के एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। आज का तापमान 30 डिग्री और 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

सरगुजा में दिन-रात का तापमान सामान्य से कम

सरगुजा संभाग में दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर का न्यूनतम पारा 11.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। आज सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, 26 फरवरी को संभाग के सभी जिलों में बारिश होगी। सिस्टम बनने के कारण दिन का तापमान गिर सकता है।

बिलासपुर में दिन-रात का तापमान औसत से 2 डिग्री कम

बिलासपुर में अधिकतम तापमान औसत से कम रहा है। यहां दिन का तापमान औसत से 2 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। दिन का पारा 30.4 डिग्री रहा। जिले में रात का तापमान 18.6 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 25 फरवरी को रायगढ़ और कोरबा जिले में हल्की बूदां-बांदी के आसार हैं। वहीं, 26 फरवरी को बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

शहरों में रात का तापमान

शहरन्यूनतम तापमानसामान्य से

अंतररायपुर19.3 डिग्री+ 2 डिग्रीरायपुर (माना)18.4 डिग्री+1 डिग्रीबिलासपुर18.6 डिग्री+2 डिग्रीअंबिकापुर11.6 डिग्री-1 डिग्रीपेंड्रा13.2 डिग्री-2 डिग्रीदुर्ग16 डिग्री-1 डिग्रीराजनांदगांव16 डिग्री+1 डिग्रीजगदलपुर18.2 डिग्री+3 डिग्री

बस्तर में होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बस्तर में आज हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं। आज कांकेर में भी बारिश की संभावना है। जगदलपुर में दिन का तापमान 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं, रात का तापमान 18.2 डिग्री रहा जो औसत से 3 डिग्री ज्यादा है।

GPM में दिन-रात का पारा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शनिवार शाम कई जगहों पर तेज बारिश हुई। अमरकंटक में भी बादल बरसे हैं, जिससे इलाके में ठंड बढ़ गई है। यहां दिन का तापमान 28.6 डिग्री रहा। वहीं, रात का तापमान 13.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!